हृदय योजना (HRIDAY - Heritage City Development & Augmentation Yojna) for RPSC EO RO


हृदय योजना

(HRIDAY - Heritage City Development & Augmentation Yojna)

यह केन्द्र प्रवर्तित योजना है जो 21 जनवरी 2015 से शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के प्राकृतिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संसाधनों की पूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए शुरू की गयी। यह योजना मार्च 2019 में समाप्त की जा चुकी है। इसमें 500 करोड़ रूपए की लागत से शहरों का विकास किया गया है। योजना के अंतर्गत 12 चयनित शहरों जैसे अजमेर, अमरावती, अमृतसर, द्वारका, गया, कांचीपूरम, मथुरा, पुरी, वाराणसी, वेलनकल्ली और वारंगल की योजना, विकास क्रियान्वयन तथा प्रबंधन किया गया है। हृदय योजना के उद्देश्य निम्नांकित है :- 1. विरासत शहरों के बुनियादी ढांचे का विकास करना ।


2. पर्यटकों के लिए शहर के अनुठे चरित्र से जुड़ने के लिए विरासत स्थलों को संरक्षित तथा पुनर्जीवित करना।


3. पर्यटकों के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पानी के नल और आधुनिक तकनीकों का विकास करना। 4. विरासत आधारित उद्योगों को प्राप्त करने के लिए स्थानीय क्षमता को बढावा देना।


5. विरासत शहरों तक भौतिक तथा बौद्धिक-पहुँच को बढ़ाना। हृदय योजना के घटक निम्नांकित है :-


1. विरासत का दस्तावेजीकरण तथा मानचित्रण


2. विरासत का पुनरूद्धार


3. ज्ञान प्रबंधन तथा कौशल विकास


Comments